हुड्डा के सामने झुकी कांग्रेस
मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में क्षत्रपों की लड़ाई बढ़ती जा रही है। चाहे वो हरियाणा, पंजाब हो या राजस्थान, छत्तीसगढ़। हर जगह कांग्रेस के कद्दावर नेता एकदूसरे के सामने खड़े हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद हर राज्य में विरोध की आवाज उठने लगी है, कहीं बगावत की तैयारी चल रही है तो कहीं आलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। (भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चुनावी रैली में, फाइल फोटो) कांग्रेस में नेताओं की खींचतान जो अंदरखाने चल रही थी, राज्यसभा चुनाव में सामने आ गई। जहां मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षित सीट न मिलने के कारण कांग्रेस छोड़ दी तो वहीं हरियाणा में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने पुत्र के लिए विधायकों को अपने साथ लामबंद कर कांग्रेस आलाकमान को हिला दिया। (कुमारी शैलजा संसद परिसर मेें, फाइल फोटो) दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र हुड्डा, कुमारी शैलजा से लेकर अशोक तंवर जैसे सारे बड़े का...